सावन का पहला सोमवार कब है 2025: साल 2025 में सावन का महीना 11 जुलाई दिन शुक्रवार से शुरू होकर 9 अगस्त दिन शनिवार को समाप्त होगा। 2025 में सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है। इस 2025 सावन में कुल चार सोमवार पड़ेंगे और जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सावन में सोमवार का ही सबसे अधिक महत्व होता है तो आईए जानते हैं कि 2025 सावन का पहला सोमवार कब है? और 2025 में कितने सोमवार पड़ रहे हैं।
2025 में सावन का पहला सोमवार कब है?
साल 2025 में सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है इसके बाद दूसरा सावन का सोमवार 21 जुलाई तीसरा सावन का सोमवार 28 जुलाई तथा सावन का लास्ट सोमवार 04 अगस्त को पड़ रहा है। तथा 9 अगस्त दिन शनिवार को सावन का महीना समाप्त हो जाएगा।
सावन कब है?
सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय है इसलिए सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित है।
हर वर्ष सावन के महीने की शुरुआत का इंतजार सभी शिव भक्तों को बेसब्री से रहता है इस साल 2025 में सावन का महीना 11 जुलाई दिन शुक्रवार को शुरू होगा।
यह भी पढ़ें: सूर्य को किस दिन जल नहीं चढ़ाना चाहिए
सोमवार भगवान शिव को इतना प्रिय क्यों है?
सोम का अर्थ होता है प्रसन्न तथा चंद्रमा, भगवान शिव सोमवार के दिन अति प्रसन्न रहते हैं तथा उन्होंने अपने माथे पर चंद्रमा धारण किया हुआ है इसलिए सोमवार भगवान शिव को इतना प्रिय है।
सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने पर चंद्र देव भी प्रसन्न हो जाते हैं।
शिवलिंग पर बेलपत्र क्यों चढ़ाया जाता है?
एक बेल पत्र में तीन पत्ते होते है जिसमें बीच का पत्ता भगवान शंकर को दर्शाता है उसके दाहिने वाला पत्ता भगवान विष्णु को तथा बाएं वाला पत्ता ब्रह्मा जी को दर्शाता हैं।
इसके अलावा यह तीन पत्ते भगवान शिव के तीनों नेत्रों को दर्शाते हैं इसलिए भी बेलपत्र भगवान शिव को इतना प्रिय है।
FAQ: सावन से जुड़े प्रश्न
उत्तर- 11 जुलाई दिन शुक्रवार को 2025 में सावन शुरू है।
उत्तर:- 2025 में सावन का अंतिम सोमवार 4 अगस्त शनिवार को है।
उत्तर:- भगवान शिव को सावन का महीना सबसे अधिक प्रिय है।
उत्तर:- कांवड़ यात्रा सावन के महीने में निकली जाती है।
उत्तर:- समुद्र मंथन सावन के महीने में ही हुआ था।
उत्तर:- भगवान शिव पृथ्वी पर सावन के महीने में आते हैं।