2025 में हरियाली तीज कब है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

हरियाली तीज कब है 2025: भारत एक त्योहारों का देश है यहां सभी महीने में अनेकों त्यौहार पड़ते है और महिलाओं के द्वारा उपवास रखें जाते हैं हरियाली तीज (Hariyali Teej 2025) का भी त्यौहार महिलाओं के लिए उपवास का त्यौहार है इस दिन महिलाएं तथा कुंवारी लड़कियां व्रत रखती हैं। कुंवारी लड़कियां अच्छे वर प्राप्ति के लिए तथा सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए हरियाली तीज (Hariyali Teej) का व्रत रखती है। तो आईए जानते हैं कि 2025 में हरियाली तीज कब है?

2025 में हरियाली तीज कब है?

हरियाली तीज सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है साल 2025 में हरियाली तीज 27 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी।

तृतीया तिथि 26 जुलाई शनिवार की रात 10:41 से शुरू होगी तथा 27 जुलाई की रात 10:42 पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार हरियाली तीज का त्यौहार 27 जुलाई को मनाया जाएगा तथा इसी दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखेंगी।

हरियाली तीज क्यों मनाई जाती है?

हरियाली तीज का त्योहार सावन महीने में पड़ता है मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव माता पार्वती का विवाह हुआ था इसलिए यह त्यौहार भगवान शिव तथा माता पार्वती को समर्पित है इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखते हैं तथा कुंवारी लड़कियां अच्छे वर प्राप्ति के लिए व्रत करती हैं।

यह भी पढ़ें: मासिक शिवरात्रि कब है 2025 में लिस्ट देखे।

आइए जानें हरियाली अमावस्या कब है?

हरियाली अमावस्या का त्योहार हरियाली तीज से 3 दिन पहले मनाया जाता है। हरियाली अमावस्या सावन मास की कृष्ण पक्ष में पड़ती है 2025 में हरियाली अमावस्या 24 जुलाई दिन बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी।

हरियाली अमावस्या तिथि 24 जुलाई सुबह 2:28 से प्रारंभ होकर 25 जुलाई की सुबह 12:42 पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार यह त्यौहार 24 जुलाई को मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 2026 में सावन कब से शुरू है?

हरियाली अमावस्या क्यों मनाई जाती है इसका महत्व

हरियाली अमावस्या के दिन प्रकृति की पूजा की जाती है इस दिन वृक्ष लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है प्राकृतिक की पूजा कर कर हम प्रकृति के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं क्योंकि प्राकृतिक ही हमें जीने का अवसर देती है।

इस हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को पिंडदान देना पितृ दोष से मुक्ति देता है। अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान कर कर दान पुण्य करना अति शुभ माना जाता है उसी प्रकार हरियाली अमावस्या के दिन भी नदियों में स्नान करें और ब्राह्मण, गरीब, असहाय लोगों को दान पुण्य करें।

हम सभी को हरियाली अमावस्या के दिन पृथ्वी को हमेशा हरा भरा बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए और वृक्षारोपण करना चाहिए।

हरियाली तीज से जुड़े रोचक तथ्य

  • 2025 में हरियाली तीज 27 जुलाई दिन रविवार को मनाई जाएगी।
  • 2026 में हरियाली तीज 15 अगस्त दिन शनिवार को है।
  • हरियाली तीज सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है।
  • हरियाली तीज के दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखते हैं।
  • हरियाली तीज के दिन ही माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह संपन्न हुआ था।
  • इस दिन महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहनती है और सोलह सिंगार कर कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती है।
  • हरियाली तीज का हिंदू धर्म में काफी महत्व है।
  • Haryali Teej से 3 दिन पहले हरियाली अमावस्या का त्यौहार पड़ता है।
  • हरियाली अमावस्या के दिन प्रकृति की पूजा होती है।
  • हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को पिंडदान दिया जाता है।
  • Hariyali amavasya के दिन एक पेड़ जरूर लगाएं।
  • हरियाली अमावस्या के दिन पृथ्वी को हरा भरा बनाने का संकल्प लें।
FAQ:- हरियाली तीज कब है 2025 में से संबंधित प्रश्न
प्रश्न.1. हरियाली तीज कब है 2026 में

उत्तर:- 15 अगस्त 2026 दिन शनिवार

प्रश्न.2. हरियाली अमावस्या किसको समर्पित है?

उत्तर:- हरियाली अमावस्या प्राकृतिक को समर्पित है।

प्रश्न.3. 2025 में सावन कब से शुरू है?

उत्तर:- 2025 में सावन 11 जुलाई से 09 अगस्त तक।

प्रश्न.4. हरियाली तीज का व्रत किसको समर्पित है?

उत्तर:- हरियाली तीज का व्रत भगवान शिव को समर्पित है।

प्रश्न.5. हरियाली तीज का व्रत क्यों किया जाता है?

उत्तर:- हरियाली तीज का व्रत सौभाग्य प्राप्ति और पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x