Dhanteras Kab Hai 2026: वर्ष 2026 में धनतेरस 06 नवंबर दिन शुक्रवार को है। धनतेरस का त्योहार छोटी दीपावली से एक दिन पहले तथा दीपावली से दो दिन पहले पड़ता है। धनतेरस के दिन खरीदारी करने का प्रचलन है इस दिन सोने, चांदी, गहनें, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक वस्तु जैसे फ्रिज, कूलर, मोटरसाइकिल आदि की खरीदारी की जाती है। यह हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्यौहार है जो व्यापार के लिए भी जाना जाता है। तो यह विस्तार से जानते हैं कि 2026 में धनतेरस कब है और धनतेरस से जुड़े सभी पहलुओं पर नजर डालते हैं।
2026 में धनतेरस कब है? | धनतरेस के तारीख की है?
धनतेरस (Dhanteras 2026) का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष के त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है साल 2026 में धनतेरस का त्योहार 06 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। तथा इसके दो दिन बाद 8 नवंबर 2026 को दीपावली का त्यौहार मनाया जाएगा। धनतेरस को धनत्रयोदशी नाम से भी जाना जाता है।
इस दिन लोग घरों की साफ सफाई करते हैं तथा शाम के समय बाजार जाकर सोने चांदी, सोने चांदी से निर्मित आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं फ्रिज, कूलर, मोटरसाइकिल आदि खरीदते हैं। धनतेरस के दिन अधिकांश वस्तुओं पर भारी छूट दी जाती है इसलिए इस दिन वस्तुओं की खरीदारी ज्यादातर लोग करते हैं।
वापस घर आने के बाद लोग भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करते हैं।
Dhanteras 2026 Muhurat: धनतेरस 2026 शुभ मुहूर्त
6 नवंबर को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाएगा समान खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6:02 से रात के 7:57 तक रहेगा।
इस शुभ मुहूर्त के भीतर आप सामान की खरीदारी तथा भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा की जाती हैं।
यह भी पढ़ें: तिल चढ़ाने के फायदे: शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने चाहिए या नहीं
धनतेरस पूजा विधि 2026
धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर, स्वास्थ्य के देवता भगवान धन्वंतरि तथा धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। यह पूजा सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में की जाती है।
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें तथा साफ वस्त्र पहने।
- पूजा स्थल की सफाई करें तथा गंगाजल का छिड़काव करें।
- आंगन में या मुख्य दरवाजे के सामने रंगोली बनाकर उसे दीपक से सजाए।
- चौकी रखकर उसे पर लाल वस्त्र रखें।
- शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि तथा भगवान कुबेर जी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
- एक घी का दीपक जलाएं और वही सामने रखें।
- सभी देवताओं की प्रतिमाओं पर माला अर्पित करें और उन्हें रोली तथा चंदन का टीका लगाए।
- मिठाई तथा नए बर्तन या अन्य आभूषण रखकर पूजा करें।
- मंत्रों का जाप या आरती करके विधि विधान से पूजा करें।
- पूजा हो जाने के बाद परिवार जनों में प्रसाद का वितरण करें।
- घर की दक्षिण दिशा में आटे से बने चौमुखी दीपक में सरसों का तेल रखकर जलाएं इस दीपक को यम दीपदान कहा जाता है।
यम दीपदान कैसे करें?
धनतेरस के दिन यम दीपदान करना बहुत ही शुभ माना जाता है यम दीपदान करने से अकाल मृत्यु से बचा जा सकता है। और परिवार में सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए की जाती है।
धनतेरस के दिन यम दीपदान करने से परिवार के सदस्यों को अकाल मृत्यु से मुक्ति मिलती है।
यम दीपदान पूजा विधि
यम दीपदान करने के लिए चौमुखा दीपक की जरूरत होती है जो आटे या मिट्टी का बना होना चाहिए। उसमें सरसों का तेल डालकर उसमें थोड़ा काला तिल साथ ही उसमें थोड़ा गेहूं या चावल डालें, फिर उसे घर की दक्षिण दिशा में ले जाकर प्रज्वलित करें।
दीपक प्रज्वलित करने के बाद वही हाथ जोड़कर यम देवता से प्रार्थना करें।
2026 में दीपावली कब है?
वर्ष 2026 में दीपावली 8 नवंबर दिन रविवार को है, इस पांच दिवसीय त्यौहार की शुरुआत 6 नवंबर दिन शुक्रवार धनतेरस से हो जाएगी।
6 नवंबर 2026, शुक्रवार: धनतेरस
7 नवंबर 2026, शनिवार: नरक चतुर्दशी
8 नवंबर 2026, रविवार: दीपावली
10 नवंबर 2026, सोमवार: गोवर्धन पूजा
11 नवंबर 2016, मंगलवार: भाई दूज
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना चाहिए या नहीं
आईए जानते हैं कि धनतेरस के दिन कौन सा झाड़ू खरीदना चाहिए, धनतेरस के दिन सींक वाला झाड़ू खरीदना चाहिए यह माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।
झाड़ू खरीदने से घर से दरिद्रता दूर जाती है तथा घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है और माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए।
नई वस्तुओं की खरीदारी के लिए धनतेरस का दिन अत्यंत ही शुभ माना गया है इस दिन सोने चांदी से बनी आभूषण तथा सिक्के, पीतल और तांबा से बने बर्तन, नमक, झाडू, धनिया के बीज, लक्ष्मी जी-गणेश जी की प्रतिमा, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं, मिट्टी के बर्तन तथा दीपक आदि खरीदने चाहिए।
इस दिन लोहा, कांच, प्लास्टिक तथा धारदार हथियार जैसे चाकू, तलवार, खंजर, भाला, कुल्हाड़ी आदि नहीं खरीदनी चाहिए।
धनतेरस पर व्यापार
धनतेरस से एक हफ्ते पहले ही दुकानें तथा बड़ी-बड़ी ईकॉमर्स साइट खरीदारी पर छूट देने लगती हैं इसलिए धनतेरस पर व्यापार काफी हद तक बढ़ जाता है इस दिन दुकानदारों तथा ईकॉमर्स कंपनियों को बहुत ज्यादा मुनाफा मिलता है। जिस प्रकार धनतेरस हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है उसी प्रकार यह त्योहार बड़े-बड़े व्यापारियों के लिए आय का बहुत बड़ा स्रोत माना जाता है।
FAQ: “2026 में धनतेरस कब है” से संबंधित प्रश्नोत्तर
Ans. हा, धनतरेस के दिन नमक खरीदना शुभ होता है।
Ans. धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना चाहिए।
Ans. 2026 में धनतेरस 06 नवंबर को है।
Ans. 07 नवंबर 2026 को है।
Ans. 2026 में गोवर्धन पूजा 09 नवंबर को है।
Ans. 2026 में भाई दूज 10 नवंबर को है।
