Lohri Kab Hai 2025: मकर संक्रांति से एक दिन पहले वाली रात को लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है लोहड़ी का त्यौहार पंजाब राज्य में काफी ज्यादा प्रचलित है इस दिन रात के समय गांव के सभी लोग एक खुली जगह इकट्ठा होकर वहां लकड़ी, उपले, पुआल आदि इकट्ठा कर कर उसमें आग लगाते हैं तथा पटाखे आदि जलकर लोहड़ी का त्यौहार मनाते हैं आग में घी, तेल, गुड, रेवड़ी, बादाम आदि चढ़ाया जाता है। आज के चारो तरफ परिक्रमा की जाती है तथा लोहड़ी से जुड़े लोक गीत गाया जाता है। लोहड़ी के सामने लोग हाथ जोड़कर मंगल भविष्य की कामना करते है।
Lohri Kab Hai 2025 – लोहड़ी कब है?
लोहड़ी का त्यौहार 13 जनवरी 2025 दिन सोमवार को है इस दिन लोहड़ी का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है चारों तरफ उजाला ही उजाला नजर आता है औरतें, बूढ़े, नौजवानों के साथ-साथ बच्चे इस त्यौहार का काफी ज्यादा आनंद लेते हैं।
यह भी पढ़े: Ganesh Chaturthi Kab Hai 2024, 2025, 2026 और 2027 में।
लोहड़ी क्यों मनाई जाती है।
13 जनवरी को पंजाबी अपने नए साल के रूप में मनाते हैं जब रवि की फसल गेहूं, सरसों आदि की कटाई होती है तो इसकी खुशी में पंजाबी लोग लोहड़ी का त्यौहार मनाते हैं।
लोहड़ी से जुड़े रोचक तथ्य
- लोहड़ी फसल की कटाई से संबंधित त्योहार है।
- लोहड़ी को पंजाब प्रांत के लोग अपने नए साल के रूप में मनाते है।
- लोहड़ी का त्यौहार उत्तर भारत में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है।
- पौष की आखिरी रात तथा माघ मास की पहली सुबह को मनाया जाता है।
- यह त्योहार सर्दी की ठंढक को कम करने के लिए मनाया जाता है।