तुलसी के पास दीपक जलाने से क्या होता है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है सभी हिन्दू धर्म ग्रंथों में तुलसी का उल्लेख देखने को मिलता है। इसका उपयोग सभी प्रकार के व्रत, पूजा पाठ तथा मंगल कार्यों में किया जाता है। तुलसी का पौधा आप को लगभग सभी हिन्दू लोगों के घर, आंगन, बगीचें तथा खेत में देखने को मिल जाएगा। तुलसी का उपयोग पूजा पाठ के अलावा विभिन्न प्रकार के रोगों का इलाज करने तथा विभिन्न प्रकार की दवाएं बनाने में किया जाता है।

तुलसी के पास दीपक जलाने से क्या होता है?

पवित्र तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास माना जाता है इसलिए प्रतिदिन तुलसी के पौधे को जल देने तथा तुलसी के पास दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा तथा दरिद्रता दूर होती है। और घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है। जिससे आर्थिक तंगी दूर होती है।

यह भी पढ़ें: Dasha Mata Kab Hai 2026: 2026 में दशा माता व्रत कब है?

तुलसी क्या है?

तुलसी एक द्विबीजपत्री औषधि पौधा है जो झाड़ियो की तरह दिखता है इसका अंग्रेजी नाम Holy Basil तथा वैज्ञानिक नाम Ocimum tenuiflorum है। इसका उपयोग विभिन्न प्रकार की दवाइयों को बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा घरेलू नुस्खों में तुलसी का उपयोग अत्यधिक होता है।

तुलसी के पास दीपक जलाने से क्या होता है
Image: तुलसी के पास दीपक जलाने से क्या होता है

तुलसी का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में तुलसी का बहुत ही अधिक महत्व है सनातनी लोग प्रतिदिन तुलसी के पौधे को जल अर्पित करते हैं तथा शाम के समय तुलसी के पौधे के पास दीपक जलते हैं तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना जाता है हिंदू धर्म ग्रंथो के अनुसार तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है।

तुलसी विवाह

प्रति वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह कराया जाता है यह विवाह भगवान शालिग्राम और माता तुलसी के बीच कराया जाता है।

भगवान शालिग्राम जो कि भगवान विष्णु के अवतार हैं और तुलसी माता जो की माता लक्ष्मी की अवतार है।

तुलसी में कौन-कौन से विटामिन तथा खनिज पाए जाते हैं।

तुलसी के पौधे में कई प्रकार के विटामिन तथा खनिज पाए जाते हैं जो इसको अन्य पौधों की अपेक्षा अधिक अद्भुत बनाते हैं। इसमें पाए जाने वाले विटामिन प्रकार है।

  • विटामिन C
  • विटामिन A
  • विटामिन K
  • विटामिन E

खनिज

  • आयरन
  • जिक
  • मैग्नीशियम
  • कैल्शियम
  • पोटैशियम
  • मैंगनीज

इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट तथा फाइबर की मात्रा पाई जाती है। तथा इसमें मर्करी जैसे तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते है।

तुलसी की प्रजातियां

विश्व भर में लगभग 120 से अधिक तुलसी की प्रजातियां पाई जाती हैं इनमें से हम कुछ प्रजातियों के बारे में आपको बताएंगे जो मुख्यतः भारत में पाई जाती हैं।

  • Ocimum Sanctum / Ocimum tenuiflorum (राम तुलसी)
  • Ocimum tenuiflorum (कृष्ण तुलसी)
  • Lemon Basil – Ocimum citriodorum (नींबू तुलसी)
  • Ocimum Gratissimum (वन तुलसी)
  • Ocimum kilimandscharicum (कपूर तुलसी)
  • Ocimum tenuiflorum (अमृता तुलसी)

तुलसी के पौधे से जुड़े रोचक तथ्य

  • तुलसी का पौधा हिंदू धर्म बहुत ही पवित्र माना जाता है।
  • हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है।
  • तुलसी का पौधा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
  • जड़ी बूटी, होम्योपैथी, घरेलू नुस्खे, एलोपैथ तथा अंग्रेजी दवाइयों आदि में तुलसी का प्रयोग किया जाता है।
  • फ्लू, जुखाम अन्य वायरल संक्रमण से बचाव करता है।
  • बुखार तथा सांस से संबंधित समस्याओं में इसका सेवन करने से राहत मिलती है।
  • पेट से संबंधित रोग जैसे गैस, एसिडिटी आदि समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
  • तुलसी का पौधा रक्त शर्करा को नियंत्रित करने का एक अच्छा उपाय है।
  • यह मुंह में दुर्गंध, मसूड़े में सूजन में मददगार साबित होता है।
  • किडनी में बन रहे स्टोन को गलाने में मदद करता है।
  • तुलसी का पौधा अपने आसपास की हवा को शुद्ध रखना है।
  • तुलसी का पौधा घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।
  • इसका अंग्रेजी नाम Holy Basil है।
  • इसका वैज्ञानिक नाम Ocimum tenuiflorum है।
  • तुलसी के पौधे को सुबह जल देने से घर में सुख समृद्धि आती है।
  • तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का निवास होता है इसलिए इसकी पूजा करने से घर में धन संपत्ति की कमी नहीं होती।
(Holy Basil) तुलसी से होने वाली संभावित नुकसान

तुलसी से अनेको प्रकार के लाभ हैं जिनके बारे में आपने अभी पढ़ा, लेकिन इसके कुछ हानिकारक प्रभाव भी है जिसे हमें जानना अति आवश्यक है।

  • तुलसी के पौधे में मर्करी की मात्रा पाई जाती है जो दांतों के लिए नुकसानदायक होता है।
  • तुलसी में खून को पतला करने वाले गुण होते हैं इसलिए जो लोग खून को पतला करने के लिए दवा ले रहे हैं उनको तुलसी के पत्ते का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • किसी प्रकार की सर्जरी करनी है तो आप पहले ही तुलसी के पत्ते का सेवन बंद कर दें क्योंकि इससे रक्तस्राव का जोखिम हो सकता है।
  • मधुमेह रोगियों को भी तुलसी के पौधे का सेवन नहीं करना चाहिए।

FAQ: तुलसी के पास दीपक जलाने से क्या होता है? से संबंधित प्रश्नोत्तर

Q.1. तुलसी में मौजूद कौन सा तत्व दांतों के लिए हानिकारक है।

उत्तर:- मर्करी

Q.2. तुलसी के पास दीपक कब नहीं जलाना चाहिए।

उत्तर:- तुलसी के पास दीपक रविवार और ग्रहण के दिन नहीं जलाना चाहिए।

Q.3. क्या गर्भवती महिलाओं को तुलसी का सेवन करना चाहिए।

उत्तर:- गर्भवती महिलाओं को तुलसी के सेवन से बचना चाहिए।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x